पलामू श्री विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में तारांकित प्रश्न संख्या 71 के माध्यम से डालटनगंज (चियाॅकी) एयरपोर्ट को उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत एयरपोर्ट को विकसित करने एवं विमानों का परिचालन प्रारंभ
सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में तारांकित प्रश्न संख्या 71 के माध्यम से डालटनगंज (चियाॅकी) एयरपोर्ट को उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत एयरपोर्ट को विकसित करने एवं विमानों का परिचालन प्रारंभ करने की वर्तमान स्थिति पर अति महत्वपूर्ण प्रश्नों को पूछा।

पलामू श्री विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में तारांकित प्रश्न संख्या 71 के माध्यम से डालटनगंज (चियाॅकी) एयरपोर्ट को उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत एयरपोर्ट को विकसित करने एवं विमानों का परिचालन प्रारंभ
पलामू : सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में तारांकित प्रश्न संख्या 71 के माध्यम से डालटनगंज (चियाॅकी) एयरपोर्ट को उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत एयरपोर्ट को विकसित करने एवं विमानों का परिचालन प्रारंभ करने की वर्तमान स्थिति पर अति महत्वपूर्ण प्रश्नों को पूछा।

श्री राम के उक्त प्रश्नों का जवाब माननीय मंत्री श्री किंजारपु राममोहन नायडु, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार ने लिखित रूप से दिया है। माननीय मंत्री ने कहा कि डालटनगंज (चियाॅकी) एयरपोर्ट जो झारखंड सरकार के स्वामित्व में है, को उड़ान 4.2 योजना में क्षेत्रीय उड़ान परिचालन के लिए चिन्हित किया गया था।
केंद्र सरकार द्वारा कई बार झारखंड सरकार से अनुरोध किया गया कि डालटनगंज (चियाॅकी) एयरपोर्ट का विकास कार्य हेतु आवश्यक भूमि निःशुल्क एवं विवाद/बंधन मुक्त उपलब्ध कराए जाने की स्वीकृति दें, सुरक्षा, फायर सर्विस, मौसम विभाग सेवाएँ एवं एयरपोर्ट के संचालन एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी पर अपना स्पष्ट मत दें। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि बार-बार पत्राचार एवं अनुस्मारक भेजे जाने के बावजूद, अब तक झारखंड सरकार की ओर से किसी प्रकार का उत्तर प्राप्त नहीं हुआ है।
उल्लेखनीय है कि भूमि उपलब्धता, सुरक्षा/फायर सेवाएँ तथा राज्य सरकार की सहमति प्राप्त हुए बिना निर्माण, अवसंरचना विकास या किसी भी प्रकार की विमानों के परिचालन हेतु निविदा प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की जा सकती है।
माननीय सांसद ने कहा कि पलामू प्रमंडल के विकास एवं आस-पास के क्षेत्रों में क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने, औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने, पर्यटन को बढ़ावा देने एवं लोगों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए डालटनगंज (चियाॅकी) एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन अत्यंत महत्वपूर्ण है। विदित है कि एयरपोर्ट की चाहरदिवारी का निर्माण कार्य चल रहा है और उम्मीद है कि 15 दिसम्बर 2025 तक समाप्त हो जाएगा एवं जमीन संबंधी विवाद को भी सुलझा लिया गया है।
माननीय सांसद ने पुनः झारखंड सरकार से अनुरोध किया है कि आवश्यक औपचारिकताएँ शीघ्र पूर्ण करते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार के पत्रों का अविलंब जवाब भेज दे, ताकि डालटनगंज (चियाॅकी) एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन प्रारम्भ हो सके एवं पलामू प्रमंडल की जनता को को उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना का लाभ मिल सके।




