जनता दरबार में डीसी रामनिवास यादव ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
गिरिडीह जिले के उपायुक्त रामनिवास यादव ने सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना।

जनता दरबार में डीसी रामनिवास यादव ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : जिले के उपायुक्त रामनिवास यादव ने सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना। इस दौरान भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गई।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसका गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता दरबार प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है, जहां लोग बिना किसी मध्यस्थ के अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदकों को जल्द से जल्द राहत उपलब्ध कराई जाए। उपायुक्त ने कहा कि जनसरोकार से जुड़े मामलों का पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता है।
जनता दरबार के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को उपायुक्त के समक्ष रखा, जिन पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।


