बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने किया चलकुशा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण।
बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव कुमार ने गुरुवार को चलकुशा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने किया चलकुशा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण।
संवाददाता – मुन्ना यादव
चलकुशा/हजारीबाग : बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव कुमार ने गुरुवार को चलकुशा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई पदाधिकारी और कर्मचारी कार्यालय से नदारद पाए गए।निरीक्षण के दौरान विधायक ने देखा कि कोई पदाधिकारी एवं कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं आया था।

जिसके बाद उन्होंने प्रखंड गेट पर ही बैठ गए। और उन्होंने देखा की प्रखण्ड एवं अंचल के पदाधिकारी एवं कर्मचारी अपने मन के मुताबिक कार्यालय आते हैं। कोई समय पर नहीं आते हैं।विधायक अमित कुमार यादव ने प्रखंड और अंचल के एटेंडेंस रजिस्टर को देखे तो उसमें भी कई दिनों से कुछ स्टाफ का अनुपस्थिति देखा गया।

एवं निरीक्षण के दौरान विधायक ने पाया कि किसी काम के लिए लोगों ने कई दिनों से प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं परन्तु समय पर काम नहीं हो रहा है। जिसके कारण लोग काफी परेशान हैं।इसको लेकर विधायक प्रखंड एवं अंचल के कर्मियों पर भड़क गए और फटकार लगाते हुए कार्यशैली को सुधारने के लिए कहा।

विधायक ने निर्देश दिया कि प्रखंड और अंचल के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी प्रखंड मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करें। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कारवाई की जाएगी। पंचायत सचिव और रोजगार सेवक भी पंचायत भी पंचायत सचिवालय के कार्यालय में बैठकर काम करना सुनिश्चित करें।

ताकि जनता को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह को कार्यों में प्रगति लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ विधायक प्रतिनिधि लखन साव पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, पसंस उदित राम,रामजीत रजक, बीरेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, केदार यादव, संजय यादव,राजकुमार पंडित, अशोक यादव, अशोक दास, दिनेश मालाकार, अशोक पांडेय, मोहसिन कमाल, नईम अंसारी, उमेश यादव एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




