Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पलामू उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

पलामू उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन

पलामू : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा।पब्लिक की बातों को सुनते हुए उपायुक्त ने मौके पर ही संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदनों की प्रति अग्रसारित करते हुए त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने की बात कही।

जनता दरबार में उंटारी रोड के मुरमा कलां से आये उपेंद्र मेहता ने बताया कि सदर भूमि सदर उपसमाहर्ता द्वारा दाखिल-खारिज़ का आदेश पारित होने के बावजूद उंटारी रोड के सीओ द्वारा कार्य लटकाया जा रहा है।उन्होंने डीसी से हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की मांग की।इसी तरह चैनपुर से आये अनुज प्रसाद ने कहा कि वार्ड 35 के बिचला मोहल्ला में बिजली का तार काफी जर्जर स्थिति में है।

उन्होंने डीसी से तार बदलवाने का अनुरोध किया।इसी क्रम में पाण्डु के तीसीबार से आयी भगनी देवी ने कहा कि उनको अबुआ आवास के तहत आवास का लाभ प्रदान किया गया था।प्रथम क़िस्त के माध्यम से 30 हजार रुपए भी दिया गया था लेकिन अब कोई क़िस्त का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने डीसी से उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया।लेस्लीगंज के ग्राम जामुनडीह से आये अजय तिवारी ने कहा कि वो अपने हिस्से के ज़मीन पर आवास निर्माण कार्य करा रहें हैं लेकिन कुछ स्थानीय ग्रामीणवासियों द्वारा कार्य में बाधा उत्पन्न किया जा रहा है।उन्होंने डीसी से आवास निर्माण में सहयोग प्रदान करने की बात कही।

उपरोक्त के अतिरिक्त जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद,सार्वजनिक रास्ता रोकने,अयोग्य लाभुकों को पीएम आवास दिये जाने,दाखिल खारिज,राजस्व,स्वास्थ्य विभाग,सेविका में गलत महिला का चयन होने,आपूर्ति,पेयजल, शिक्षा,कल्याण विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त किये गये।

Related Articles

Back to top button