Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पंचायत सचिवालय छोटकी खरगडीहा में मवेशी के कारण हो रही दुर्घटना को लेकर हुई बैठक

पंचायत सचिवालय छोटकी खरगडीहा में स्थानीय मुखिया सुनीता देवी की अध्यक्षता में ग्राम छोटकी ग्राम हरखुडीह में ग्राम संगठन की बैठक मवेशी रोकथाम को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया

पंचायत सचिवालय छोटकी खरगडीहा में मवेशी के कारण हो रही दुर्घटना को लेकर हुई बैठक

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : पंचायत सचिवालय छोटकी खरगडीहा में स्थानीय मुखिया सुनीता देवी की अध्यक्षता में ग्राम छोटकी ग्राम हरखुडीह में ग्राम संगठन की बैठक मवेशी रोकथाम को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से वर्तमान मुखिया महेंद्र प्रसाद वर्मा, बलदेव प्रसाद वर्मा, प्रेम कुमार, सरिता देवी ,सविता देवी, कंचन देवी, कुमारी प्रतिमा स्वराज ,छोटी कुमारी ,सविता देवी ,

संगीता देवी, रीता देवी, गुड़िया देवी ,सुनीता देवी, मालती देवी शांति देवी रेशमा परवीन सुगनी बिबी ,कुसमी देवी, रूकमणि देवी, कविता देवी, रोहिणी देवी, हेमंती देवी ,मोहिनी देवी, सुरेश पुजहर,अरुण कुमार शर्मा ,गुड़िया देवी, मोहम्मद अलाउद्दीन ,नसीम अंसारी,संदीप कुमार दुबे बालेशवर पंडित ,अख्तर अंसारी हीरालाल साव, आसीन अंसारी ,मिष्टी देवी सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया

बैठक में सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया कि आज तारिख से कोई किसान अपना मवेशी को चरवाहा सुनिश्चित किए बैगर नहीं खोलेंगे साथ ही निर्णय लिया कि दोनों राजस्व गांव ग्राम छोटकी खरगडीहा व हरखुडीह में में ग्राम संगठन के द्वारा कानी कौड़ी हाउस का गठन करने पर सहमति बनी इसमें जो किसान लापरवाही पूर्वक मवेशी छोड़ देंगे और किसी किसान का फसल को नुकसान करेंगे तो उन्हें

आर्थिक रूप से हर्जाना क्षतिपूर्ति का देय होगा ग्राम सभा में सरसम्मती से निर्णय लिया गया की भैंस पर ₹500 गाय, बैल ,बछड़ा ₹250 बकरा ,बकरी 150 रुपए का क्षतिपूर्ति हर्जाना देय होगा 24 घंटे के बाद क्षतिपूर्ति हर्जाना दोगुना वसूली किया जाएगा तत्पश्चात 36 घंटे के बाद प्रशासनिक पदाधिकारी बेंगाबाद को सूचना देते हुए गौशाला समिति पाचंबा को मवेशी जमा कर दिया जाएगा और इसके लिए किसान जवाबदेह होगा।

Related Articles

Back to top button