निकाय चुनाव की घोषणा के साथ गिरिडीह में सियासी हलचल तेज, युवाओं ने बनाया गिरिडीह वेलफेयर रेजीडेंस एसोसिएशन
झारखंड नगर निकाय चुनाव की घोषणा होते ही गिरिडीह में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव लड़ने की मंशा रखने वाले संभावित उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने में जुट गए हैं।

निकाय चुनाव की घोषणा के साथ गिरिडीह में सियासी हलचल तेज, युवाओं ने बनाया गिरिडीह वेलफेयर रेजीडेंस एसोसिएशन
गिरिडीह: मनोज कुमार।
गिरिडीह : झारखंड नगर निकाय चुनाव की घोषणा होते ही गिरिडीह में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव लड़ने की मंशा रखने वाले संभावित उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने में जुट गए हैं। इसी बीच शहर के कुछ जागरूक युवाओं ने गिरिडीह वेलफेयर रेजीडेंस एसोसिएशन नाम से एक संगठन का गठन किया है।

संगठन का मूल उद्देश्य साफ-सुथरी छवि वाले जनप्रतिनिधियों का निर्वाचन कराना है, ताकि शहर की सरकार बेहतर तरीके से आम जनता को सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध करा सके।
इस संबंध में गुरुकुल स्टडी सेंटर के डायरेक्टर डॉ. संजीव सिन्हा ने कहा कि नगर निगम के सभी 36 वार्डों में युवाओं को मौका मिलना चाहिए। इसी सोच के तहत गिरिडीह वेलफेयर रेजीडेंस एसोसिएशन का गठन किया गया है। संगठन का मकसद मतदाताओं को यह समझाना है कि अब बदलाव जरूरी है।
डॉ. सिन्हा ने कहा कि पिछले छह वर्षों में गिरिडीह का कितना विकास हुआ है, यह किसी से छिपा नहीं है। यदि चुने हुए जनप्रतिनिधि जनता की आवाज नहीं सुनते हैं, तो जेन-जी के माध्यम से जनहित में उचित कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में संगठन द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाकर योग्य, ईमानदार और जनसेवा के प्रति समर्पित प्रत्याशियों को समर्थन देने की रणनीति बनाई जाएगी।




