Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

11 सुत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय में दूसरे दिन भी जारी रहा धरना, सौंपा गया ज्ञापन  9 फरवरी को जिला मुख्यालय में भी धरना। 

प्रखंड के सभी दुकानदार एकजूट सबका सहयोग सराहनीय -: डोमन पाण्डेय 

11 सुत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय में दूसरे दिन भी जारी रहा धरना, सौंपा गया ज्ञापन  9 फरवरी को जिला मुख्यालय में भी धरना। 

प्रखंड के सभी दुकानदार एकजूट सबका सहयोग सराहनीय -: डोमन पाण्डेय 

बरही संवाददाता शोएब अख्तर 

हजारीबाग/बरही :- फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के नेतृत्व में अपनी ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर 7 एवं 8 फरवरी को प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया। जिसमें प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदार एवं स्वयं सहायता समूह की सदस्य शामिल हुए। बरही प्रखंड के सभी पीडीएस डीलर ने अपने अपने दुकानों में तालाबंदी कर दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल में प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक जुटता के साथ डटे रहे। धरना कार्यक्रम सुबह 10 बजे से लेकर शाम तीन बजे तक चला। साथ ही बरही डीलर संघ अध्यक्ष डोमन पाण्डेय के नेतृत्व में बरही प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपा गया। वहीं 9 फरवरी को जिला मुख्यालय में धरना दिया जाएगा।पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रखंड अध्यक्ष डोमन पाण्डेय ने कहा कि पूरे देश के डीलरों एवं स्व सहायता समूह के सदस्यों ने करोना काल में सरकार के आदेशों को पालन करते हुए गरीब जनता को अपनी जान की परवाह किए बिना घर जा – जा कर खाद्यान्न का वितरण किया । करोना काल में बड़े से बड़े पदाधिकारी से लेकर छोटा कर्मचारी अपने अपने घरों में करोना के डर से छुपे हुए थे। उस समय पीडीएस डीलर सरकार की सबसे बड़ी योजना को सफल बनाने में लगा रहा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना निशुल्क वितरण किया । सरकार इस योजना के कमीशन अभी तक डीलरो को भुगतन नहीं किया है। आज पीडीएस डीलर की स्थिति दयनीय हो गया है जिसका सुद लेने वाले कोई नहीं है।भारत सरकार एवं राज्य सरकार के गलत नीतियों के विरोध में जो आज पूरे देश के डीलर विवश होकर 72 घंटा के लिए हड़ताल पर चले गए हैं ।इस तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल से सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो बाध्य हो कर चरणबद्घ तरीके से आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि झारखंड सरकार डीलरों को 30 हजार रूपये सहयोग राशि के रूप में दे अन्यथा 22 मार्च को दिल्ली सांसद भवन का घेराव करेंगे ।

इस सांकेतिक हड़ताल को सफल बनाने में बरही प्रखण्ड अध्यक्ष डोमन पाण्डेय, सचिव केदार यदाव , कोषाध्यक्ष सुखदेव साव ,किशोर ठाकुर, नंदू प्रसाद, मंटू कुमार ,बंटी कुमार , छोटेलाल राम, छोटेलाल प्रसाद, जहूर अंसारी, अब्दुल कयूम ,नंदू प्रसाद केसरी, संतोष प्रसाद केसरी ,कमल शंकर पंडित ,अर्जुन राम ,लालधारी यादव ,गणेश साहू, अर्जुन साहू, जगदीश उरांव, विद्या देवी, चंद्रमुखी महिला मंडल कैलाश देवी, प्रदीप यादव, मीना देवी , दशरथ रजक, हरी प्रसाद गुप्ता, सुरेश राणा ,मुकेश राणा ,सीताराम सौंदर्य महिला मंडल ,प्रदीप यादव,प्रमोद कुमार, राम लखन यादव ,राजेंद्र यदाव, लखन राम, अर्जुन रविदास, प्रगतिशील महिला मंडल ,चंद्रदेव रविदास ,मुरली प्रसाद, रानी खातून, मनोज यदाव, बद्री यादव, दिलवार हुसैन , मुनीलाल प्रसाद, जसोदा देवी, कैलाश देवी, पूनम देवी, रीता देवी ,कविता देवी, नंद किशोर कुमार ,मुकेश राणा ,जमुना देवी,सहित कई डीलर एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की मौजूदगी मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button