Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

नाई समाज में प्रशासन के प्रति आक्रोश की भावना जागृत

कई दिनों से पत्नी है गायब

संयुक्ता न्यूज डेस्क

रामगढ़ – रामगढ़ जिला नाई समिति 21 सदस्य टीम पतरातू थाना के थाना प्रभारी से मिले । बताते चलें कि विगत एक महीना पूर्व रेशम देवी पति विपिन ठाकुर तालाटाड से 20 फरवरी 2022 को गुम हो गई थी जिसकी अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है । जिससे रामगढ़ जिले के नाई समाज में प्रशासन के प्रति आक्रोश की भावना जागृत हुई है । नाई समाज के लोग प्रशासन पर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगा रहे हैं ।

प्रशासन, रेशम देवी के मामले में लापरवाह बनी हुई है। रामगढ़ जिला के नाई समाज के लोग एक टीम बनाकर पतरातू थाना प्रभारी से मिलकर पुनः अपनी समस्या को रखे हैं और जल्द से जल्द गायब रेशम देवी की पता लगाने का दबाव डाला है। नाई समिति के 21 सदस्य प्रतिनिधि मंडल द्वारा थाना प्रभारी से मिलने के बाद जिला अध्यक्ष प्रोफ़ेसर पूर्ण कांत ने कहा कि पतरातू थाना प्रभारी 4 से 5 दिनों का और समय मांगा है । इसके बाद प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार की कोई सुराग अगर नहीं मिल पाता है तो आगे की रणनीति तैयार किया जाएगा।

वहीं थाना प्रभारी ने रेशम कुमारी के मामले में नाई समाज से और कुछ समय मांगा है ।थाना प्रभारी से आज के के सदस्य टीम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष प्रोफेसर पूर्ण कांत कुमार ठाकुर जिला सचिव लालचंद ठाकुर जिला संरक्षक महेश ठाकुर महेंद्र ठाकुर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा जिला उपाध्यक्ष गणेश ठाकुर आदि उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button