नवरात्र के चौथे दिन की गई मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना —
नवरात्र के चौथे दिन की गई मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना ---

नवरात्र के चौथे दिन की गई मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना —
संवाददाता:ईश्वर यादव
हजारीबाग/बरकट्ठा: नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा देवी की पूजा बरकट्ठा जीटी रोड स्थित दुर्गा मंदिर के साथ-साथ दुर्गा मंदिर बंडासिंगा, दुर्गा मंदिर बेलकप्पी व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ किया गया। दुर्गा मंदिर बरकट्ठा के मुख्य पुजारी शिवकांत पांडेय ने बताया कि मां कुष्मांडा देवी की पूजा अर्चना करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है ।शास्त्रों के अनुसार कुष्मांडा ब्रह्मांड की निर्माता है और वह ऊर्जा का स्रोत है ।कहा कि मां की कृपा से अलौकिक वस्तुओं का दर्शन मिलता है ।दुर्गा मंदिर के बगल के निवासी मदनलाल गुप्ता ने बताया कि दुर्गा मां की पूजा 1922 ई0 से ही हो रही है। इस निमित्त समिति के लोग व श्रद्धालु सौ साल पूर्ण होने का जश्न भी मना रहे हैं।

बताया कि शुरुआत में मिट्टी का मंडप व दुर्गा प्रतिमा की पूजा की शुरुआत हुई थी इसके बाद निरंतर पूजा होती रही है ।अब मंदिर को आधुनिक एवं आकर्षक बना दिया गया है तथा दुर्गा की प्रतिमा 15 फीट ऊंचे स्थान पर रखी जाती है ।वहीं पूजा अर्चना हेतु नवरात्र के प्रथम दिन से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। संध्याकाल में कई महिलाएं दीप जलाने मंदिर में आती हैं तथा मां का आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। वही मंदिर के पुजारी चंद्रिका पांडेय ने बताया कि लोगों की इस मंदिर से अत्यधिक आस्था जुड़ी हुई है ।लोग कोई भी मंगल कार्य करने से पहले इस मंदिर में पूजा अर्चना अवश्य करते हैं।




