Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

नलकारी नदी और पटेल नगर पानी टंकी में चला सफाई अभियान, जल सहियाओं ने किया पानी की गुणवत्ता की जांच

रामगढ़ जिले के जवाहर नगर पंचायत क्षेत्र में “जल महोत्सव: गांव का उत्सव, देश का महोत्सव” अभियान के तहत नलकारी नदी और पटेल नगर स्थित पानी टंकी में सफाई अभियान चलाया गया तथा पानी की गुणवत्ता की जांच की गई।

नलकारी नदी और पटेल नगर पानी टंकी में चला सफाई अभियान, जल सहियाओं ने किया पानी की गुणवत्ता की जांच

रिपोर्ट : अभिषेक मिश्रा

भुरकुंडा: रामगढ़

रामगढ़ जिले के जवाहर नगर पंचायत क्षेत्र में “जल महोत्सव: गांव का उत्सव, देश का महोत्सव” अभियान के तहत नलकारी नदी और पटेल नगर स्थित पानी टंकी में सफाई अभियान चलाया गया तथा पानी की गुणवत्ता की जांच की गई।

इस मौके पर PHED विभाग के कनीय अभियंता मो. राहुल कुमार,रोहित उरांव और धनंजय कुमार उपस्थित थे। वहीं विभिन्न पंचायतों की जल सहिया भी शामिल हुईं।

कार्यक्रम में मंजू देवी, अख्तरी बानो, चमेली देवी, उषा देवी, गीता देवी, नाजमा खातून, सीजल कुमारी और नीतू देवी ने भाग लेकर जल स्रोतों की सफाई और पानी की जांच की।

इस दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम 08 मार्च से 22 मार्च 2026 तक चल रहे जल महोत्सव अभियान के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
निवेदक: जिला जल एवं स्वच्छता समिति,

Related Articles

Back to top button