नगर पालिका विस्तार क्षेत्र शोभा सिंह का पुरवा शास्त्री नगर में जलभराव की समस्या
नगर पालिका विस्तार क्षेत्र शोभा सिंह का पुरवा शास्त्री नगर में जलभराव की समस्या

नगर पालिका विस्तार क्षेत्र शोभा सिंह का पुरवा शास्त्री नगर में जलभराव की समस्या
चित्रकूट: नगर पालिका विस्तार क्षेत्र शोभा सिंह का पुरवा शास्त्री नगर में जलभराव की समस्या का निराकरण कराने के लिए मोहल्ले वासियों ने गत दिवस सांसद मा0आरके सिंह पटेल जी से मिलकर अपनी समस्या बताई थी, सांसद जी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को आदेशित कर इस समस्या समाधान कराने के लिए निर्देश दिए तो दूसरे ही दिन नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी रामअचल कुरील द्वारा मशीन भेजकर सड़क पर भरा गंदा पानी को निस्तारित कराने का सराहनीय कार्य किया।

नगरपालिका के कर्मचारी शिवकुमार गुप्ता जी द्वारा मौके पर यह कार्य कराया गया । समाजसेवी शंकर यादव ने नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता जी को जनता की ओर से धन्यवाद दिया है साथ ही इस समस्या का स्थाई निराकरण जल्द से जल्द कराएं जाने की मांग की है।
विजय त्रिवेदी चित्रकूट