Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के 50 घरों में सप्लाई जलापूर्ति बहाली की दिशा में पहल, विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर हुआ पत्राचार

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान स्थित रोड नंबर-3 के लगभग 50 घरों में पिछले कई वर्षों से सप्लाई वाला पानी नहीं पहुंचने की समस्या को लेकर अब समाधान की दिशा में पहल शुरू हो गई है।

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के 50 घरों में सप्लाई जलापूर्ति बहाली की दिशा में पहल, विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर हुआ पत्राचार

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान स्थित रोड नंबर-3 के लगभग 50 घरों में पिछले कई वर्षों से सप्लाई वाला पानी नहीं पहुंचने की समस्या को लेकर अब समाधान की दिशा में पहल शुरू हो गई है।

पोटका विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार ने दिनांक 24 सितंबर को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पत्र लिखकर इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु डीएमएफटी (DMFT) मद से ₹4,21,017 की प्राक्कलन राशि स्वीकृति और निधि आवंटन करने का आग्रह किया है, ताकि कार्य प्रारंभ किया जा सके।

इस संबंध में पंचायत प्रतिनिधियों ने भी विधायक संजीव सरदार से मुलाकात कर डीएमएफटी मद से राशि स्वीकृत एवं निधि आवंटन करवाने का अनुरोध किया। विधायक सरदार ने उपचुनाव के बाद शीघ्र ही निधि स्वीकृत कर जलापूर्ति कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक संजीव सरदार को पुष्पगुच्छ देकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

विदित हो कि इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने 21 अप्रैल को 50 घरों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन पत्र कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार को सौंपकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया था। इससे पूर्व भी पंचायत समिति की मासिक बैठक में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कई बार इस विषय को प्रमुखता से उठाया था। इसी पहल का परिणाम है कि अब प्रशासनिक स्तर पर जलापूर्ति बहाली की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य कुमुद रंजन सिंह, प्रतिनिधि अरविंद पांडे, राजकुमार सिंह समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button