Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, सड़कों के किनारे किए गए अतिक्रमण को किया गया साफ़ 

गिरिडीह:मनोज कुमार।

गिरिडीह: आगामी आने वाले पर्व त्यौहार को देखते हुए नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में बड़ा चौक से शहरी क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों का भ्रमण करते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना प्रभारी के अलावे कई जवान फ्लैग मार्च में शामिल थे। फ्लैग मार्च की शुरुआत बड़ा चौक से की गई। जो शहर के पदम चौक कालीबाड़ी चौक मकतपुर चौक सदर अस्पताल गेट के सामने टावर चौक तक किया गया। इस दौरान दुकानदारों और ठेला खोमचा वाले द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस बाबत नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी ने बताया कि आगामी पर्व दुर्गा पूजा को लेकर शहरी क्षेत्र में काफी अधिक भीड़ भाड़ होती है। ऐसे में सड़क किनारे अतिक्रमण होने से राहगीरों को आवागमन करने में काफी असुविधा होती है। साथ ही जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। उसी को देखते हुए फ्लैग मार्च के साथ-साथ अतिक्रमण किए गए स्थानों को खाली कराया गया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से ठेला व अन्य दुकान सड़क के किनारे ना लगाएं। उन्होंने आम लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को मदद करने की बाते कहीं।

Related Articles

Back to top button