Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

धरती आबा का संघर्ष, त्याग और बलिदान झारखंड की अस्मिता एवं अधिकारों की लड़ाई का आधार – डॉ. देवशरण भगत

झारखंड स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर आजसू पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राँची के कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

धरती आबा का संघर्ष, त्याग और बलिदान झारखंड की अस्मिता एवं अधिकारों की लड़ाई का आधार – डॉ. देवशरण भगत

भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर आजसू पार्टी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, आदमकद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

झारखंड स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर आजसू पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राँची के कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान झारखंड की अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई का आधार है। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनका अदम्य संघर्ष आज भी युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य की स्थापना जिन सपनों और जनआकांक्षाओं के साथ हुई थी, उन्हें पूरा करना ही धरती आबा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राज्य के संसाधनों पर मूलवासियों का अधिकार, युवाओं को रोजगार, सामाजिक न्याय और झारखंडी अस्मिता की रक्षा के संकल्प को मजबूत करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।

कार्यक्रम में केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, झारखंड आंदोलनकारी वायलेट कच्छप सहित मनोज कुमार महतो, हरीश कुमार, प्रभा मेहता, सीमा सिंह, श्री ओम वर्मा, डॉ. पार्थ, शिवम दुबे, हरि जायसवाल, सुश्री अंजू तिर्की, अमन साहू, अंकित, अनिल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button