टाटा पावर एवम दामोदर वैली कार्पोरेशन की संयुक्त इकाई मैथन पावर लिमिटेड की मनमानी
टाटा पावर एवम दामोदर वैली कार्पोरेशन की संयुक्त इकाई मैथन पावर लिमिटेड की मनमानी

टाटा पावर एवम दामोदर वैली कार्पोरेशन की संयुक्त इकाई मैथन पावर लिमिटेड की मनमानी
मलय गोप निरसा
धनबाद: टाटा पावर एवम दामोदर वैली कार्पोरेशन की संयुक्त इकाई मैथन पावर लिमिटेड की मनमानी एवम बिजली विभाग की लचर व्यस्था के कारण आज निरसा थाना क्षेत्र के कंचनडीह में बड़ा हादसा होते होते टल गया जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा .स्थानीय जन प्रतिनिधि से लेकर ग्रामीणों के बीच काफी आक्रोश दिखा .दरअसल बुधवार संध्या लगभग 5 बजे एमपीएल के अधीन चल रही हाइवा छाई गिराने के क्रम में 11000 बिजली के हाई टेंशन तार से टकरा गई जिसके बाद 11000का तार टूट कर घनी आबादी के बीच गिर पड़ा ,तार के गिरते ही अफरा तफरी का माहौल बन गई ग्रामीण इधर उधर भागने लगे जिसके बाद दहशत का माहौल लोगो के बीच साफ देखा गया .हालांकि इस दौरान तार की चपेट में कई घर आ गए लेकिन किसी की जान नही गई .लोगो की संपत्ति का काफी नुकसान देखा गया वही घटना की खबर पाकर जिप सदस्य पिंटू सिंह मौके पर पहुंच तार को हटवाने के काम में जुट गए है वही मीडिया से बातचीत में जिप सदस्य पिंटू सिंह ने कहा की एमपीएल चंद पैसों के लिए लोगो की जान के साथ खिलवाड़ करने में आमादा हो गया है ,बिजली विभाग को कई बार कहा गया की इस हाई टेंशन तार को घनी आबादी से हटाया जाए लेकिन विभाग कुंभकर्णी नींद में सोने का काम कर रहा था आज एक बड़ी घटना होते होते बच गई कइयों की जाने जा सकती थी।

वहीं स्थानीय ग्रामीण ने बताया की अचानक इस घटना के बाद वो काफी घबराहट में है संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है ।




