Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

दुमका के विधायक बसंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं के संग की बैठक।

दुमका से मारूफ़ हसन की रिपोर्ट।

उपराजधानी दुमका में बुधवार को खिजुरिया स्थित आवास में दुमका विधानसभा बसंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित हुई। विधायक सोरेन द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विभिन्न समस्याओं के निदान को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को सुदूर ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाने को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी गई। इस बैठक में विधायक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार कि अनेक जन हितकारी योजनाएं संचालित है। कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दें और पीड़ितों की समस्याओं का समाधान कराएं। इस पूरी प्रक्रिया का मकसद लोगों को बिचौलिए से बचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक व्यक्ति जो किसी न किसी समस्या से जुझ रहा है उसकी समस्या का समाधान प्राथमिकता में हो। इस मौके पर केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह, निशित वरण गोलदार, दिनेश मुर्मू,सलाम अंसारी, दुमका प्रखंड अध्यक्ष सिराजुद्दीन अंसारी,मसलिया प्रखंड अध्यक्ष वासुदेव टूडू,विजय मल्लाह, दुमका व मसलिया प्रखंड एवं पंचायत के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button