Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

दुख की घड़ी में मानवता का संबल बनेगा रेड क्रॉस सोसाइटी, रोटरी क्लब ने भेंट किया अत्याधुनिक डेड बॉडी फ्रीजर

हजारीबाग सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय सेवा की भावना को सशक्त करते हुए रोटरी क्लब हजारीबाग ने रेड क्रॉस सोसाइटी, हजारीबाग शाखा को एक अत्याधुनिक डेड बॉडी फ्रीजर भेंट किया है।

दुख की घड़ी में मानवता का संबल बनेगा रेड क्रॉस सोसाइटी, रोटरी क्लब ने भेंट किया अत्याधुनिक डेड बॉडी फ्रीजर

अंतिम संस्कार में विलंब होने की स्थिति में शव को सुरक्षित रखने के लिए मिलेगी निःशुल्क सुविधा, इंद्रपुरी चौक स्थित रेड क्रॉस भवन से होगी उपलब्ध

हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इस फ्रीजर की आवश्यकता किसी को न पड़े, लेकिन जरूरत पड़ने पर रेड क्रॉस हर परिवार के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा : तनवीर सिंह

हजारीबाग : सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय सेवा की भावना को सशक्त करते हुए रोटरी क्लब हजारीबाग ने रेड क्रॉस सोसाइटी, हजारीबाग शाखा को एक अत्याधुनिक डेड बॉडी फ्रीजर भेंट किया है। यह पहल उन परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी, जिन्हें किसी कारणवश अंतिम संस्कार में विलंब होने की स्थिति का सामना करना पड़ता है। रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से यह सुविधा आम लोगों को पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव तनवीर सिंह ने इस फ्रीजर के संचालन एवं रख-रखाव की जिम्मेदारी मनोज गुप्ता को सौंपी है। आवश्यकता पड़ने पर कोई भी व्यक्ति रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकरिणी सदस्य मनोज गुप्ता (मैंगो मैंन) से 9431336480 पर संपर्क कर इस सुविधा का लाभ ले सकता है। सुविधा का लाभ लेने वाले व्यक्ति से मृतक का आधार कार्ड तथा परिजन का आधार कार्ड लिया जाएगा। डेड बॉडी फ्रीजर को हजारीबाग शहर के इंद्रपुरी चौक स्थित रेड क्रॉस सोसाइटी भवन परिसर में रखा गया है, जहां से यह जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध कराया जाएगा।

रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि कई बार परिजनों के दूर-दराज से आने, कानूनी प्रक्रिया पूरी होने अथवा अन्य अपरिहार्य कारणों से अंतिम संस्कार में विलंब हो जाता है। ऐसी परिस्थितियों में शव को सुरक्षित रखना परिवार के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। इसी सामाजिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब ने रेड क्रॉस सोसाइटी को यह अत्याधुनिक फ्रीजर उपलब्ध कराया है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को कठिन समय में सम्मानजनक और त्वरित सहयोग मिल सके।

रेड क्रॉस सोसाइटी ने इस मानवीय सहयोग के लिए रोटरी क्लब हजारीबाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों संस्थाओं का उद्देश्य केवल सेवा है और यह पहल समाज के प्रति संवेदनशीलता एवं सामाजिक दायित्व का प्रेरक उदाहरण है। रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव तनवीर सिंह ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी ईश्वर से यही प्रार्थना करती है कि किसी भी परिवार को इस सुविधा की आवश्यकता कभी न पड़े, क्योंकि यह जीवन के सबसे पीड़ादायक क्षणों से जुड़ी व्यवस्था है।

लेकिन यदि किसी परिवार पर ऐसी विपत्ति आती है, तो रेड क्रॉस उसकी पीड़ा को थोड़ा कम करने के लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए सदैव तैयार रहेगा। हमारा प्रयास है कि दुख की घड़ी में कोई भी परिवार संसाधनों के अभाव में परेशान न हो। सेवा, संवेदना और मानवता के इसी उद्देश्य के साथ यह सुविधा आम लोगों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button