Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

दिवगंत मंत्री सुदिव्य सोनू को मैथिली विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि, भावुक हुए समाज के लोग

झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह के स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से पूरा गिरिडीह शोक में डूबा हुआ है।

दिवगंत मंत्री सुदिव्य सोनू को मैथिली विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि, भावुक हुए समाज के लोग

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह के स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से पूरा गिरिडीह शोक में डूबा हुआ है। रविवार, 13 सितंबर 2026 को मैथिली विकास मंच, गिरिडीह की ओर से उनके निवास स्थान उत्सव उपवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन गिरिडीह ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनके असामयिक निधन से समाज ने एक सक्रिय जनप्रतिनिधि और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व को खो दिया है।

श्रद्धांजलि सभा में मैथिली विकास मंच के अध्यक्ष डॉ. पी.एन. झा, संरक्षक रुद्रकांत लाल दास, अजय कुमार चौधरी, प्रकाश कुमार दत्ता, उमानाथ झा, डॉ. भैरव कांत झा, अमरेश कुमार पिंटू, निर्भय शंकर चौधरी, अनिल कुमार मिश्रा, सुनील कुमार मिश्रा, संजीव कुमार कर्ण, संजीव कुमार सिंह, प्रदीप कुमार लाभ सहित अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button