तीन दोस्तों में मिलकर कर दी अपने साथी की निर्मम हत्या
तीन दोस्तों में मिलकर कर दी अपने साथी की निर्मम हत्या | हत्या के बाद कबुला गुनाह, पुलिस नें तीनों को किया गिरफ्तार

तीन दोस्तों में मिलकर कर दी अपने साथी की निर्मम हत्या
हत्या के बाद कबुला गुनाह, पुलिस नें तीनों को किया गिरफ्तार
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. यंहा नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा साईं मंदिर स्थित छठ घाट में समीप झाड़ियों में देर रात एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी. मृतक युवक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पांडेयडीह निवासी रोहित के रूप में की गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद नगर व मुफ्फसिल थाना पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची ओर शव को अपने कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इतना ही नहीं पुलिस नें देर रात को इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्याकांड की पूरी गुत्थी भी रात में ही सुलझ गयी. हिरासत में लिए गए तीनों युवकों नें अपना गुनाह कबूल लिया ओर पुलिस को रोहित के हत्याकांड कारण बता दिया.

तीनों युवकों नें बताया की रोहित के साथ तीनों की कुछ अनबन हुई थी, जिसके बाद तीनों नें मिलकर रोहित की हत्या करने की प्लानिंग की ओर फिर रात में उसे लेकर बरगंडा साईं मंदिर स्थित छठ घाट के पास झाड़ियों के पास ले गए ओर पहले शराब – बियर पिला कर पीछे से लोहे के रॉड से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी ओर लाश को झाड़ियों में फेंक दिया. जिसके बाद पुलिस नें तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया.
घटना के बाद जब पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया तो शव को देखने के बाद ऐसा लगा की शव दो दिन पुराना है ओर शव से बदबू भी आ रही थी. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ सदर अस्पताल में उमड़ पड़ी. फिलहाल पुलिस इस पुरे हत्याकांड के पीछे की साजिश का खुलासा करने में जुटी हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार रोहित 15 अगस्त को अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने के लिए गया हुआ था, जिसके बाद से वह अपने घर वापस नहीं लौटा था, इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन करने के बाद मुफ्फसिल थाना में रोहित के गुमसुदगी का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस अपने स्तर से रोहित की खोजबीन करने में जुटी हुई थी, इसी बीच कल रात रोहित का शव पाया गया. इधर इस मामले को लेकर रोहित के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ साजिश के तहत हत्या कराने का आरोप लगाया है, रोहित की माँ के अनुसार गांव के कुछ लोगों के साथ पिछले छः माह पूर्व झगड़ा हुआ था, इस दौरान उक्त लोगों ने घर में घुस कर मारपीट की थी ओर घर में पेट्रोल छिड़क,कर आग लगा दिया था, इस मामले में थाने में बांड भी हुआ था ओर लेकिन इसके बाद फिर उनसभी लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी.

इधर रोहित के भाई अमन कुमार ने बताया की उसके भाई रोहित का गांव के दिलीप पासवान की बेटी प्रीति कुमारी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन छः माह पूर्व उसकी शादी हो गयी थी, लेकिन शादी के बाद रोहित उसे भूल गया था, लेकिन दिलीप पासवान ओर उसके परिवार के सदस्यों के द्वारा बार – बार रोहित को जान से मारने की धमकी दे रहें थे ओर फिर साजिश के तहत रोहित की हत्या करवा दी. परिजनों ने हत्या में शामिल दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है. वंही घटना के बाद परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है तो लोगों में भारी आक्रोश भी व्याप्त है. फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयाश कर रही है



