तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने किया उद्घाटन
गिरिडीह, तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव के तहत नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन सोमवार देर शाम गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने किया उद्घाटन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव के तहत नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन सोमवार देर शाम गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस मौके पर डीसी रामनिवास यादव, अप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव प्रो बिनीता कुमारी, नवीन सिन्हा विनय कुमार सिंह चुन्नू कांत समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

इस मौके पर पारंपरिक रूप से सांसद और अन्य अतिथियों का स्वागत जोरदार रूप से किया गया। उद्घाटन के बाद बाहर से आए कलाकारों द्वारा छौऊ सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

वहीं टीमों के खिलाड़ियों से सांसद ने हाथ मिलाकर बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। उद्घाटन मैच रॉयल बनाम टॉफ़ कॉन के बीच खेला गया। मौके पर विशाल मंडल दीपक यादव साथू ठाकुर कंपू यादव संतोष तिवारी प्रियंका शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।