डीलर और एम वो को अब खैर नहीं ग्रामीणों में आक्रोस,सैकड़ो कार्डधारियों ने प्रखंड मुख्यालय का किया घेराव
डीलर की मनमानी पुरा विधानसभा में थमने का नाम नहीं ले रहा

डीलर और एम वो को अब खैर नहीं ग्रामीणों में आक्रोस,सैकड़ो कार्डधारियों ने प्रखंड मुख्यालय का किया घेराव
डीलर व एम०वो के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश ,सैकड़ो कार्डधारियों में प्रखंड मुख्यालय का किया घेराव
डीलर की मनमानी पुरा विधानसभा में थमने का नाम नहीं ले रहा – गौतम
हजारीबाग: बरकट्ठा प्रखंड के बरकनगांगो पंचायत के जतघघरा गाँव के सैकड़ो ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय का घेराव किया।ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय डीलर 4 माह का राशन लगभग 300 किवंटल गबन कर लिए।हमलोग डीलर के घर चक्कर लगाते रहे।लेकिन डीलर ने एक न सुनी।आक्रोशित ग्रामीणों ने एमओ होश में आओ,डीलर की मनमानी नही चलेगी ,हमारी मांगे पूरी करो का नारा लगाया और एमओ को घंटो गेट के समीप बैठाकर रखा।बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता गौतम ने ग्रामीणों के समर्थन में आवाज़ बुलंद किये।उन्होंने कहा कि पुरा विधानसभा में डीलर का मनमानी नही रुक रहा।

अगर डीलर समयावधि में कार्डधारियों को राशन मुहैया नही करवाया तो इसकी सूचना हजारीबाग जिला खाद्यापूर्ती पदाधिकारी के साथ साथ उपायुक्त को भी भेजा जाएगा।समय पर मौजूद पुर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने भी अपनी बात रखे।मौके पर मुखिया बसंत साव,मुखिया निजाम अंसारी, अशोक कुमार,पिताम्बर नायक,दीपक कुमार,समाजसेवी सुदर्शन सोनी,सुरज कुमार साव,छोटीलाल रविदास,बीरेंद्र दास, राजकुमार दास, गुलजार दास,रोहित कुमार दास सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष मौजुद थे।




