Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

डीएवी पब्लिक स्कूल निरसा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया

डीएवी पब्लिक स्कूल मुगमा एरिया निरसा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महाउत्सव का शुभारंभ छात्र- छात्राओं के बीच विभिन्न कार्यक्रमों के साथ बुधवार को किया गया

डीएवी पब्लिक स्कूल निरसा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया :-

निरसा : डीएवी पब्लिक स्कूल मुगमा एरिया निरसा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महाउत्सव का शुभारंभ छात्र- छात्राओं के बीच विभिन्न कार्यक्रमों के साथ बुधवार को किया गया। कक्षा एलकेजी से लेकर कक्षा 2 तक के छोटे-छोटे बच्चों ने राधा और कृष्ण अपने हाव भाव से लोगों का मन मोहा लिया।

बच्चों द्वारा भक्ति नृत्य,भजन , समूह नृत्य, एकल नृत्य, गायन, भाषण व कविता प्रस्तुत की। बच्चों ने एक नाटिका के माध्यम से ग्वालों की वेश-भूषा धारण कर दही हांडी के फोड़ने का मंचन भी बड़े सुंदर ढंग से किया। इसके अतिरिक्त राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों की छवि बड़ी मनमोहक लग रही थी।
प्राचार्या श्रीमती झुमा माहाता ने कही कि भारत की सभ्यता और संस्कृति प्राचीन काल से ही विश्व को दिशा दिखाने वाली रही है। भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं जीवनभर कर्म किया और कहा कि बिना किसी लालसा और इच्छा के आप कर्म करें। आपके अच्छे कर्म का फल सदा अच्छा ही होगा

Related Articles

Back to top button