चलकुशा प्रखंड के कांग्रेस कार्यकारणी अध्यक्ष बने उमेश साव।
प्रखंड कांग्रेस कमेटी के जिला पर्यवेक्षक अजय गुप्ता के नेतृत्व में सर्वसम्मति से चलकुशा प्रखंड के कांग्रेस कार्यकारिणी अध्यक्ष पद पर उमेश साव को मनोनीत किया गया।

चलकुशा प्रखंड के कांग्रेस कार्यकारणी अध्यक्ष बने उमेश साव।
संवाददाता – मुन्ना यादव
चलकुशा : प्रखंड कांग्रेस कमेटी के जिला पर्यवेक्षक अजय गुप्ता के नेतृत्व में सर्वसम्मति से चलकुशा प्रखंड के कांग्रेस कार्यकारिणी अध्यक्ष पद पर उमेश साव को मनोनीत किया गया।

जिसके बाद हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद यादव,कांग्रेस जिला प्रवेक्षक अजय गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी निसार खान, कांग्रेस नेता जावेद खान ,अनिल कुमार,ऑफिस इंचार्ज दिलीप रवि ने संयुक्त रूप से मनोनयन पत्र देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं बधाई दिया। अध्यक्ष उमेश साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो मुझे जिम्मेवारी दिया है।
मैं पार्टी के लिए निष्ठा पूर्वक एवं ईमानदारी से अपना काम करूंगा।वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिगंबर प्रसाद मेहता, आरसी मेहता बरकट्ठा बी सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल, नसीम अंसारी, अरुण चौधरी, रहमान अंसारी सहित कई लोग प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।




