Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

डालसा का मोबाइल वैन पहुंचा पोटका प्रखंड के डोमजुड़ी पंचायत ग्रामीणों के बीच कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर डालसा का मोबाइल वैन पहुंचा पोटका प्रखंड के डोमजूड़ी पंचायत ग्रामीणों के बीच कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

डालसा का मोबाइल वैन पहुंचा पोटका प्रखंड के डोमजुड़ी पंचायत ग्रामीणों के बीच कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर डालसा का मोबाइल वैन पहुंचा पोटका प्रखंड के डोमजूड़ी पंचायत ग्रामीणों के बीच कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जमशेदपुर से आए राजेश श्रीवास्तव अधिवक्ता(LADC.जमशेदपुर) के द्वारा ग्रामीणों को डालसा के कार्य और उद्देश्य से अवगत कराया गया

एवं ग्रामीणों को बाल विवाह,बाल श्रम,डायन प्रथा,मानव तस्करी,नशा मुक्ति,साइबर ठगी आदि के बारे में जागरूक किया गया।साथ ही अनाथ बच्चों को दी जाने वाली अस्पॉनशरशिप्स योजना,राशन कार्ड,पेंशन,पीड़ित मुआवजा,लोक अदालत आदि के बारे जानकारी दी गई।

ग्रामीणों के बीच नालसा का टॉल फ्री नंबर 15100.पुलिस सहायता नंबर 100/112.चाइल्ड हेल्फ लाइन नंबर 1098,साइबर ठगी का हेल्प लाइन नंबर 1930 आदि का साझा किया गया एवं आवश्यकता पड़ने पर इस नंबर पर संपर्क कर सहायता लेने के लिए कहा गया।अगर कोई व्यक्ति किसी सरकारी योजनाओं से छुटे है तो अपने अपने पंचायत सचिवालय में संचालित विधिक सहायता केंद्र में संपर्क कर के मदद ले सकते हैं।

मौके पर अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव(LADC जमशेदपुर)पी एल वी जोबा रानी बास्के,ग्लोरिया पूर्ति,पारसीश मरांडी जमशेदपुर तथा पोटका के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,ललिता पुरान,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,कुरुमीता मुर्मू,सबिता सोरेन वैन चालक सुदामा रजक ग्रामीणों में बीरबल सरदार,अमित पात्र आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button