Breaking Newsउद्घाटनझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

टुंडी विधायक ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास।

रविवार को टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने रंगुनी पंचायत अंतर्गत निर्मित होने जा रहें उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

टुंडी विधायक ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास।

धनबाद : रविवार को टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने रंगुनी पंचायत अंतर्गत निर्मित होने जा रहें उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने मौके पर कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र बनने से आस – पास के पंचायत के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

बगल में ही ईस्ट बसुरिया ओपी भी हैं और यहां घनी आबादी क्षेत्र हैं।उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करने का हैं।जो जल्दी ही पूर्ण होगा।

इस दौरान झारखंड राज्य आवास बोर्ड सदस्य पवन महतो,ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी रूपेश कुमार दुबे,मुखिया अनीता देवी,पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव यादव,मुखिया पति महेश रजक,युवा नेता विकास कुमार महतो,शिवनंदन महतो,संतोष रवानी,गोपी निषाद,संजय निषाद,रंजीत निषाद,गणेश महतो,जगदीश रजक,छोटू यादव,गोपीनाथ महतो,चंदन कुमार एवं अन्य मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button