झारखण्ड सुशासन पार्टी ने जारी किया मेनोफेस्टो Shadow MLA क़े तर्ज पर हर सप्ताह युवाओ को बनाएगे विधायक
झारखंड सुशासन पार्टी ने गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. घोषणा पत्र में सुशासन, मैया-भैया सम्मान योजना, भ्रष्टाचार व कुशासन के खिलाफ आवाज उठाना, उच्च शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देना और स्वास्थ्य क्षेत्र में हर तबके को सुबिधा उपलब्ध कराना समेत कई लोकलुभावन घोषणा शामिल है

झारखण्ड सुशासन पार्टी ने जारी किया मेनोफेस्टो Shadow MLA क़े तर्ज पर हर सप्ताह युवाओ को बनाएगे विधायक
गिरिडीह : मनोज कुमार।
गिरिडीह : झारखंड सुशासन पार्टी ने गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. घोषणा पत्र में सुशासन, मैया-भैया सम्मान योजना, भ्रष्टाचार व कुशासन के खिलाफ आवाज उठाना, उच्च शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देना और स्वास्थ्य क्षेत्र में हर तबके को सुबिधा उपलब्ध कराना समेत कई लोकलुभावन घोषणा शामिल है. इसके अलावे उन्होंने गिरिडीह उपचुनाव को लेकर एक अनोखा चुनावी मॉडलका रूप देते हुए हर नौजवान को एक सप्ताह का विधायक बनाने का रुपरेखा तैयार किया है.

शिक्षाविद डॉ. संजीव सिन्हा ने कहा कि यदि वे विधायक बनते हैं, तो अपने कार्यकाल के दौरान सैकड़ों युवाओं को विधायक बनने और जनप्रतिनिधि के रूप में काम करने का अवसर देंगे। इसे Shadow MLA कहा जायेगा.. उनकी योजना के तहत प्रत्येक युवा को एक सप्ताह के लिए विधायक की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके बाद दूसरे युवा को मौका दिया जाएगा और यह सिलसिला पूरे विधायक कार्यकाल तक जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था में युवाओं को केवल विधायक की कुर्सी पर बैठने का अवसर ही नहीं मिलेगा, बल्कि उन्हें क्षेत्र की समस्याओं को समझने, जनता के मुद्दों को उठाने और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का मौका भी मिलेगा। डॉ. सिन्हा के अनुसार, विधायक को मिलने वाले वेतन को भी इस व्यवस्था के तहत युवाओं के बीच वितरित किया जाएगा। उनका मानना है कि इससे राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी और क्षेत्र के विकास के लिए नए विचार सामने आएंगे।




