Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

झारखंड सरकार द्वारा जनप्रतिनिधियों को अध्ययन के लिए 6 दिवसीय गोवा यात्रा

झारखंड सरकार द्वारा जनप्रतिनिधियों को अध्ययन के लिए 6 दिवसीय गोवा यात्रा से लौट के बाद प्रखंड प्रमुख आशा कुमारी दास ने बताया कि हम और पलहरपुर मुखिया अपर्णा तिवारी को सरकार धनबाद जिले से इस कार्य के लिए चुनी थी

निरसा : झारखंड सरकार द्वारा जनप्रतिनिधियों को अध्ययन के लिए 6 दिवसीय गोवा यात्रा से लौट के बाद प्रखंड प्रमुख आशा कुमारी दास ने बताया कि हम और पलहरपुर मुखिया अपर्णा तिवारी को सरकार धनबाद जिले से इस कार्य के लिए चुनी थी सरकार से हमारा आग्रह और मांग है पंचायत व्यवस्था को गोवा की तर्ज पर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं

उन्होंने कहा कि गोवा की पंचायतें स्वयं स्रोत राजस्व जैसे मकान कर, पानी कर, कचरा कर और दुकानों से किराया लेकर अपनी आय अर्जित करती हैं और विकास कार्यों को अपने संसाधनों से ही पूरा करती हैं श्री दास ने कहा कि झारखंड की पंचायतें अभी भी मुख्य रूप से सरकारी योजनाओं और अनुदानों पर निर्भर हैं यदि पंचायत स्तर पर स्थानीय कर लागू किए जाएं और आय के स्रोत बढ़ाए जाएं, तो पंचायतें विकास कार्यों में आत्मनिर्भर बन सकती हैं

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि महिला समूहों को इसमें सक्रिय रूप से जोड़ा जाए और सभी कार्यों के लिए सरल व समयबद्ध प्रक्रिया तय की जाए उन्होंने कहा-गोवा से हमें यह सीख मिली है कि यदि पंचायतों को राजस्व जुटाने का अधिकार और अवसर मिले, तो वे बिना देरी के विकास कार्यों को जमीन पर उतार सकती हैं मैं चाहती हूं

कि झारखंड में भी यही व्यवस्था लागू हो श्री दास के नेतृत्व वाली टीम में पांडू प्रखंड प्रमुख नीतू सिंह, रमूना प्रमुख करूणा सोनी, नगर उंटारी प्रमुख उर्मिला देवी समेत कुल 15 प्रखंड प्रमुख और 13 मुखिया शामिल थे इनके साथ अधिकारी अभिषेक रंजन भी गए थे और पूरे दल का नेतृत्व अरिंदम डे कर रहे थे विशेषज्ञों का मानना है कि इस अध्ययन दौरे से झारखंड की पंचायत व्यवस्था को सशक्त बनाने और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने में मदद मिलेगी

Related Articles

Back to top button