Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

झारखंड निकाय चुनाव का बिगुल, गिरिडीह जिले में 23 फरवरी को मतदान, 27 को नतीजे उपयुक्त रामनिवास यादव ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है। गिरिडीह जिले के तीन नगर निकायों के लिए 23 फरवरी 2026 को मतदान कराए जाएंगे, जबकि 27 फरवरी को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

झारखंड निकाय चुनाव का बिगुल, गिरिडीह जिले में 23 फरवरी को मतदान, 27 को नतीजे उपयुक्त रामनिवास यादव ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह : झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है। गिरिडीह जिले के तीन नगर निकायों के लिए 23 फरवरी 2026 को मतदान कराए जाएंगे, जबकि 27 फरवरी को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राम निवास यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इस नगर निकाय चुनाव में नोटा का विकल्प उपलब्ध नहीं रहेगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 28 जनवरी 2026 को निर्वाचन की अधिसूचना प्रकाशित की जाएगी। वहीं प्रत्याशी 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। पूरी चुनावी प्रक्रिया 28 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक संपन्न कराई जाएगी।
समाहरणालय के सभा कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने जानकारी दी कि गिरिडीह जिले के बड़की सरैया नगर पंचायत में कुल 12 वार्ड हैं,

जहां पुरुष एवं महिला मतदाताओं की संख्या 14,436 है। इसी प्रकार धनवार नगर पंचायत में कुल 11 वार्ड हैं, जहां कुल मतदाता 12,396 हैं। वहीं गिरिडीह नगर निगम में कुल 36 वार्ड शामिल हैं, जहां 1,50,992 महिला एवं पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

आरक्षण की जानकारी देते हुए बताया गया कि गिरिडीह नगर निगम में महापौर पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जबकि बड़की सरैया एवं धनवार नगर पंचायत में अध्यक्ष पद महिला (अनारक्षित) के लिए आरक्षित किया गया है। चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि ब्रेज गृह एवं मतगणना स्थल के रूप में कृषि उत्पादन बाजार समिति को चिन्हित किया गया है।
इस मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि निर्भीक और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले में पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। साथ ही विभिन्न मामलों से जुड़े लंबित वारंटियों की धरपकड़ और गिरफ्तारी के लिए संबंधित थानों को निर्देश दिए गए हैं।

प्रेस वार्ता में डीडीसी स्मिता कुमारी, एसडीएम श्रीकांत यशवंत बिस्पुते, उप निर्वाचन पदाधिकारी रनथू महतो, अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुवा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button