झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी ने घटिया पथ निर्माण कार्य को देखकर काम बंद करवाया।
ग्रामीण कार्य विभाग जमशेदपुर प्रमंडल द्वारा हरिणा गांव से बुनूडीह मुख्य पथ तक कार्य किया जा रहा है ।,

झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी ने घटिया पथ निर्माण कार्य को देखकर काम बंद करवाया।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
ग्रामीण कार्य विभाग जमशेदपुर प्रमंडल द्वारा हरिणा गांव से बुनूडीह मुख्य पथ तक कार्य किया जा रहा है ।,इस कार्य का संवेदक – शिरा कंस्ट्रक्शन रांची, मलिक रंजन गुप्ता, 16 सितंबर को सुबह इस सड़क का पीसीसी पथ ढ़लाई कार्य हरिणा गांव से शुरू होता है जैसे ही ढलाई काम शुरू होता है

ग्रामीणों ने देखा कि पीसीसी का गुणवत्ता नहीं के बराबर है ना सड़क को लेवल किया,ना उस पर रोलर चला, बालू का कोई गुणवत्ता नहीं, सीमेंट का कोई गुणवत्ता नहीं, ग्रामीण अचिंतो सरदार ने फोन के माध्यम से स्थानीय विधायक संजीव सरदार को यह जानकारी दिया उन्होंने तत्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा पोटका प्रखंड कमेटी को निर्देश दिया कि आज ही आप लोग उक्त सड़क का निरीक्षण करें,प्रखंड कमेटी निरीक्षण करने हरिणा पहुंचा तो देखा सही में बहुत ही घटिया ढलाई हो रहा है
। तत्काल कार्य को रोका गया। विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार को फोन के माध्यम से सूचना दिया गया कि आप स्वयं आए और इस सड़क को देखें और संपूर्ण जानकारी ग्रामीणों को बताएं। तभी जाकर दोबारा यह काम शुरू होगा इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन,सचिन भुवनेश्वर सरदार उपाध्यक्ष हितेश भकत,युवा नेता उदय सरदार,भारत सरदार, वरिष्ठ नेता वकील बेसरा, सालखू सोरेन, अचिंतो सरदार,मदन दास, सूरत सरदार, रघुनाथ सरदार, बृहस्पति सरदार,शिमला सीठ, बलिराज सीट, विष्णु सीट, मंडल सरदार, पिंटू नायक,सरोज सीट, लखी नायक उपस्थित रहे।



