Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल एंड नर्सिंग के द्वारा किया गया चिकित्सा कैंप का आयोजन।

ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल एंड नर्सिंग के द्वारा किया गया चिकित्सा कैंप का आयोजन।

ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल एंड नर्सिंग के द्वारा किया गया चिकित्सा कैंप का आयोजन।

 

हजारीबाग:   झील परिसर में ज्ञान ज्योति पैरामेडिकल के छात्रों द्वारा चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया जिसमें ब्लड शुगर, टेस्ट बीपी, तथा ब्लड ग्रुप की जांच की गई। हम सभी अवगत हैं कि अभी बीपी एवं शुगर की समस्या बहुत ही ज्यादा हो गई है जिसकी वजह से आगे बहुत सारी गंभीर बीमारी होने लगती हैं इसलिए लोगों में जागरूकता फैलाने की एक छोटी सी पहल की गई। जांच करने के साथ-साथ लोगों यह भी समझाया गया कि उन्हें अपने खानपान तथा दैनिक दिनचर्या पर किस तरीके का सुधार करना चाहिए ताकि एक स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन जी सकें। हम सभी जानते हैं कि स्वास्थ्य आज की सबसे बड़ी संपत्ति है इसीलिए कॉलेज के छात्रों ने मेडिकल के क्षेत्र से होने का दायित्व निभाते हुए इसमें एक पहल की। चिकित्सा शिविर में लगभग 100 से ज्यादा लोगों की जांच की गई। पिछले कई वर्षों एवं दिनों में भी इस कॉलेज तथा इस कॉलेज के छात्रों का एक महत्वपूर्ण योगदान रहा है जागरूकता तथा चिकित्सा कैंप के आयोजन में। यहां के छात्रों को कक्षा के साथ-साथ प्रयोगिक शिक्षा का भी बेहतर अवसर प्राप्त होता रहा है इससे के आगे के समय में वह अपना बेहतर सामाजिक योगदान दे सकें।

कैंप के आयोजन में दयानंद कुमार यादव , सूरज कुमार , ताराचंद महतो, शिवम विश्वास, अमित वर्मा, सिकंदर यादव, सचिन यादव, अंजली कुमारी तथा उजाला कुमारी ने भाग लिया। एवं शिक्षकों में डॉक्टर मोहन कुमार , अनुश्री तथा श्रेया बारोई क को प्रशिक्षण देने में तथा शिविर के आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस शिविर के साथ-साथ आगे भी कॉलेज के छात्र-छात्राएं तथा शिक्षक अपनी सहभागिता इस समाज के प्रति निभाते रहेंगे ताकि एक बेहतर स्वस्थ एवं समृद्ध समाज का निर्माण हो सके।

Related Articles

Back to top button