Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

‘जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस का आयोजन’

जी.एम संध्याकालीन महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के 57वें स्थापना दिवस पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

‘जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस का आयोजन’

जी.एम संध्याकालीन महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के 57वें स्थापना दिवस पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर मालार्पण कर किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय गीत से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको द्वारा लक्ष्य गीत गा कर राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं महत्व से सभी को अवगत कराया गया।

महाविद्यालय के सचिव श्री शम्भु कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एन.एस.एस छात्रों में अनुशासन तथा समाज सेवा भावना उत्पन्न करता है, उन्होंने स्वयंसेवकों से समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य श्री विनय कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा, अनुशासन एवं नेतृत्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। जिसके माध्यम से राष्ट्र की सेवा की जा सकती है। सभी विद्यार्थियों को इसमें बढ़ चढ़ कर आगे आना चाहिए।

महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक श्री रंजन कुमार ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना जिला नोडल पदाधिकारी डॉ . उमेश ठाकुर ने बताया कि एनएसएस, भारत सरकार के युवा व खेल मंत्रालय द्वारा संचालित एक युवा कार्यक्रम है. इसकी स्थापना युवाओं के सर्वांगीण विकास और उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व व राष्ट्रसेवा की भावना का संचार करने के उद्देश्य से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सौवें जयंती में 1969 में की गयी थी।

उन्होंने बताया कि एनएसएस का आदर्श वाक्य मैं नहीं, बल्कि आप है। जो निस्वार्थ सेवा और सामुदायिक जुड़ाव को दर्शाता है।
कार्यक्रम के दौरान नए छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना का सदस्य भी बनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसे महाविद्यालय विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुत किया।

महाविद्यालय के एन.एस.एस के सदस्य राहुल कुमार ज्योति कुमारी तथा कोमल कुमारी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। जिसने महाविद्यालय परिसर की सफाई की गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं समाज कल्याण के प्रति समर्पित रहने के संकल्प के साथ हुआ। धन्यवाद ज्ञापन अर्थशास्त्र के शिक्षक एवं पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना के पदाधिकारी श्री विनय कुमार मेहता ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक रेयाज अहमद, कुंदन शर्मा, अभिनव कुमार, मनोज कुमार राणा, आशीष कुमार पांडे, पवन कुमार सिंह तथा सैकड़ों छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button