जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय इचाक हजारीबाग, एन.एस.एस. इकाई के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाया ।
जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय इचाक हजारीबाग, एन.एस.एस. इकाई के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाया गया जिसका शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक श्री शंभू कुमार ने स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर माल्यार्पण करके इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया l

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय इचाक हजारीबाग, एन.एस.एस. इकाई के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाया ।
हजारीबाग : कुंवर यादव ब्यूरो रिपोर्ट
हजारीबाग : जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय इचाक हजारीबाग, एन.एस.एस. इकाई के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाया गया जिसका शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक श्री शंभू कुमार ने स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर माल्यार्पण करके इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया l

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक शंभू कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की आप जैसा कर्म करोगे वैसा ही फल की प्राप्ति होगी आप सभी, विद्यार्थी जीवन में हैं अपनी शिक्षा दीक्षा सदैव सद्मार्ग पर चलते हुए प्राप्त करनी है और अपने भविष्य को उज्जवल बनाना है l तभी आप एक सार्थक भारतीय युवा कहलाएंगे l

इस कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक रंजन कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी महाराज वर्तमान युवाओं के लिए प्रेरणा दायक है उनकी जीवनी हमेशा सत्य पवित्रता और निस्वार्थ भाव से जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है l
यह कार्यक्रम एन.एस.एस. इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ उमेश ठाकुर के नेतृत्व में सफल हुआ जबकि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक विनय कुमार, पूनम कुमारी, प्रिया कुमारी, मुस्कान कुमारी, उर्मिला राणा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।




