Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

अधिकारियों द्वारा शहीद आरक्षियों के परिजनों को सम्मानित किया गया

पलामू जिले के तीन शहीद आरक्षियों — (1) शहीद आरक्षी (1099) स्वर्गीय राम सूरत सिंह, ग्राम सिक्कि खुर्द, थाना पाटन, (2) शहीद आरक्षी (1909) अखिलेश पाण्डेय, थाना लेस्लीगंज, तथा (3) शहीद आरक्षी (499) श्याम सुंदर प्रसाद, थाना सतबरवा — के निवास स्थानों पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अधिकारियों द्वारा शहीद आरक्षियों के परिजनों को सम्मानित किया गया

पलामू : आज दिनांक 23.10.2025 को पलामू जिले के तीन शहीद आरक्षियों — (1) शहीद आरक्षी (1099) स्वर्गीय राम सूरत सिंह, ग्राम सिक्कि खुर्द, थाना पाटन, (2) शहीद आरक्षी (1909) अखिलेश पाण्डेय, थाना लेस्लीगंज, तथा (3) शहीद आरक्षी (499) श्याम सुंदर प्रसाद, थाना सतबरवा — के निवास स्थानों पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा शहीद आरक्षियों के परिजनों को सम्मानित किया गया तथा उनसे आत्मीय बातचीत कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उपस्थित अधिकारियों ने परिजनों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उनके समुचित निराकरण का आश्वासन दिया।

कार्यक्रमों में एसडीपीओ सदर मेदनीनगर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, पुलिस निरीक्षक पाटन आंचल, पुलिस निरीक्षक पांकी आंचल समेत कई पुलिस पदाधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

इन श्रद्धांजलि एवं सम्मान कार्यक्रमों का उद्देश्य शहीद जवानों के परिवारों के प्रति सम्मान, संवेदना एवं सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना तथा समाज में उनकी अमर वीरता और बलिदान की स्मृति को जीवित रखना था।

Related Articles

Back to top button