जिले के उपायुक्त के निर्देशानुसार पोटका सीएचसी में बुधवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।
जिले के उपायुक्त के निर्देशानुसार पोटका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद् में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

जिले के उपायुक्त के निर्देशानुसार पोटका सीएचसी में बुधवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।
अभिजीत सेन ।
जामसेदपुर /पोटका
जिले के उपायुक्त के निर्देशानुसार पोटका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद् में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वैच्छिक रक्तदान में शिविर में महिला एवं पुरुष समेत कुल 13 लोगों ने रक्तदान किया। जीसके पश्चात सभी रक्तदाताओं को उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुकान्त सीट, पोटका पंचायत की मुखिया पानो सरदार, बीपीएम अनामिका कुमारी, संतोष कुमार, मनोज कुमार शर्मा, गौतम नारायण समेत अन्य उपस्थित रहे। ईस शिविर मे रक्त संग्रह एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर स्वेता सहाय, डॉक्टर रश्मि एवं उनके टीम के नेतृत्व में किया गया ।
इस रक्तदान शिविर में मोके पर डॉक्टर सुकांत सीट ने कहा कि रक्त दान महादान है, इससे बढ़कर कोई दान नहीं है। सी एच सी पोटका के द्वारा विगत माह भी शिविर लगाया गया था ओर आज बुधवार 25 नवंबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया, ओर अगले महीना भी लगाया जाएगा ताकि जरूरतमंद लोगों के लिए रक्त का कमी ना हो।



