Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

डिनोवली स्कूल की छात्रा कृपा कौर के 12 वीं की परीक्षा में 92.5 % न0 लाने पर स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मानित

निरसा निवासी सरदार प्रितपाल सिंह की इकल्लोती संतान ,स्व सरदार गोवर्धन सिंह उर्फ गोदी सिंह की पोती कृपा कौर ने उम्दा प्रदर्शन करते हुये डिनोवली स्कूल मुगमा के 12 विं परीक्षा में 92.5 प्रतिशत न0 लाकर स्कूल का मान बढ़ाया है

डिनोवली स्कूल की छात्रा कृपा कौर के 12 वीं की परीक्षा में 92.5 % न0 लाने पर स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मानित

निरसा : निवासी सरदार प्रितपाल सिंह की इकल्लोती संतान ,स्व सरदार गोवर्धन सिंह उर्फ गोदी सिंह की पोती कृपा कौर ने उम्दा प्रदर्शन करते हुये डिनोवली स्कूल मुगमा के 12 विं परीक्षा में 92.5 प्रतिशत न0 लाकर स्कूल का मान बढ़ाया है इसके लिये स्कूल प्रबंधन ने स्कूल परिषर में आयोजित समारोह में कृपा कौर की अनुपस्थिति में पिता प्रितपाल सिंह ने प्रशस्ति पत्र और सील्ड प्राप्त किया।

उस समय कृपा कौर बंगलोर में थी । कृपा कौर ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा डॉन बोस्को स्कूल रामकानली से 10 विं कक्षा तक पूरी की । उसके बाद प्लस टू की शिक्षा के लिए डेनोबिली स्कूल मुगमा कॉमर्स स्ट्रीम में एडमिशन लिया और लगातार क्लास 11 और 12 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। वह शुरू से ही शिक्षा में मेधावी रही है । डॉन बोस्को स्कूल रामकानली सीबीएसई बोर्ड 2023 में 89 .8 प्रतिशत मार्क्स से स्कूल में 4th रैंक प्राप्त किया था।

डेनोबिल स्कूल मुगमा से आईसीएसई आईएससी बोर्ड के अंतर्गत प्लस टू कॉमर्स की परीक्षा में वर्ष 2025 में 92.5 प्रतिशत मार्क्स लेकर कॉमर्स स्ट्रीम की टोपर रही । छात्रा कृपा कौर ने बताया कि डेनोबिली स्कूल मुगमा जो की आईसीएसई आईएससी बोर्ड के अंतर्गत आता है, प्रारम्भिक शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई, इसके लिए डेनोबिली स्कूल की अंग्रेजी में अच्छा प्रदर्शन करना बड़ा ही चुनौतीपूर्ण कार्य था

बावजूद कड़ी मेहनत के बल पर 97 % मार्क्स के साथ अंग्रेजी के विषय में भी टॉप किया । उसने बताया कि वर्तमान में बैंगलोर के रामैया यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज से बीबीए की शिक्षा प्राप्त कर रही हुं । उसने आगे कहा कि अपना कैरियर भविष्य में मैनेजमेंट में स्थापित करना चाहती हुं । उसने यह भी कहा कि धर्म कर्म व हिंदी संस्कृत से उसका गहरा लगाव है । उसने अपने मां और पिता को आदर्श मानती है ।

Related Articles

Back to top button