Breaking Newsझारखण्डताजा खबरशिक्षा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सौरव कुमार गौतम ने प्रेस वार्ता आयोजन कर दी खाली पड़ी वैकेंसी की जानकारी कहां इच्छुक अधिवक्ता कर सकते हैं आवेदन

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह: डालसा ओर झालसा के निर्देशानुसार जिला व्यवहार न्यायालय की ओर से 3 तरह की पोस्ट के लिए वैकेंसी निकाली गई है। इसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सौरव कुमार गौतम ने व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दी। उन्होंने कहा कि 5 सितंबर शाम 5:00 बजे तक बार एसोसिएशन के इच्छुक अधिवक्ता आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि चीफ लीगल एंड डिफेंस के लिए एक पोस्ट डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस के लिए दो पोस्ट और असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस के लिए कुल 4 पोस्ट की नियुक्ति होनी है। इसमें दक्षता के आधार पर अभियुक्तों का चयन किया जाएगा। बताया गया कि चीफ लीगल एंड डिफेंस के लिए कम से कम 10 वर्षों का वकालत अनुभव होना जरूरी है। वहीं डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस के लिए 7 वर्ष और असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस के लिए 3 वर्षों का अनुभव जरूरी है। बताया गया कि अनुभव के आधार पर है अभियुक्तों का चयन किया जाएगा। चयन के बाद वे अधिवक्ता कोई भी प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे। फिलहाल यह सेवा 2 साल के लिए निर्धारित की गई है। बेहतर सेवा को देखते हुए उन्हें 1 साल के लिए और बढ़ाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button