Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

जिप सदस्य के सौजन्य से सूर्यकुंड धाम में प्रतिभा को मिला सम्मान

शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी है। : - पूर्व डीजीपी महेंद्र मोदी।

जिप सदस्य के सौजन्य से सूर्यकुंड धाम में प्रतिभा को मिला सम्मान —-

सम्मान पाकर मैट्रिक व इंटर के विद्यार्थी हुए प्रसन्न —

शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी है। : – पूर्व डीजीपी महेंद्र मोदी।

संवाददाता : ईश्वर यादव

हजारीबाग/ बरकट्ठा :– प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल सूर्यकुंड धाम परिसर में जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया और श्री कांत मैथमेटिक्स के संस्थापक सीके पाण्डेय के सौजन्य से छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त डीजीपी महेंद्र मोदी,बीएसएफ उप कमांडेंट मेरु एचके पाठक,जिप उपाध्यक्ष किसुन यादव, सेंट्रल कोल माइंस के सेवानिवृत्त निदेशक गुणाधर पाण्डेय, प्रखंड प्रमुख रेणु देवी,बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद,जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया, कुमकुम देवी, चलकुशा जिप सदस्य सबिता सिंह , थाना प्रभारी बरकट्ठा दिनेश कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि महेंद्र मोदी ने कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर श्री कांत पाण्डेय को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से विद्यार्थियों में आत्म विश्वास बढ़ता है। साथ ही बच्चों में नई बुलंदियों को छूने की ललक बढ़ती है। बीएसएफ उप कमांडेन्ट एचके पाठक ने कहा कि गांव से हिंदुस्तान का भविष्य तय होता है। छात्र देश के भविष्य हैं।

ईमानदारी से शिक्षा प्राप्त करें। परिश्रम और मेहनत ही आपका रास्ता तय करता है। समारोह में मानव विकास संस्था सचिव बीरबल मेहता, जिप सदस्य जयनगर महादेव राम, युवा नेता गौतम कुमार,श्रीकांत पांडेय, पूर्व मुखिया तुलसी पांडेय, गोरहर मुखिया प्रेमिका देवी, उपमुखिया शिला देवी, शिलाडीह मुखिया निजाम अंसारी, वासुदेवचंद्र यादव, अर्जुन राणा समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button