Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं माननीय झालसा,सशक्तिकरण शिविर का आयोजन 

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं माननीय झालसा,सशक्तिकरण शिविर का आयोजन 

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं माननीय झालसा,सशक्तिकरण शिविर का आयोजन 

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरीडीह: माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं माननीय झालसा, रांची के तत्वाधान में एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदया, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्रीमती वीणा मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक 31 अक्टूबर 2022 से लेकर दिनांक 13 नवंबर 2022 तक चलाए जा रहे  आउटरीच अवेयरनेस एवं सशक्तिकरण शिविर तथा हक हमारा भी तो है @75 कैंपेन का आज समापन समारोह व्यवहार न्यायालय परिसर गिरिडीह में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह की ओर से किया गया।

इस समापन समारोह को संबोधित करते हुए सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्री सौरव कुमार गौतम ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदया, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्रीमती वीणा मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह की ओर से गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों में लगातार किया गया। सभी प्रखंडों के लिए गठित टीमों के द्वारा आम जनों को प्रतिदिन विधिक सहायता योजना के बारे में तथा भारतीय संविधान में निहित मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के बारे में जानकारी प्रदान किया गया।

इसके लिए माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदया, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह के द्वारा प्रखंडवार टीम का गठन किया गया था जिसमें न्यायिक पदाधिकारी, संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी पैनल अधिवक्ता, पारा लीगल वॉलिंटियर्स एवं एनजीओ के द्वारा विधिक सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों एवं भारतीय संविधान के मौलिक अधिकार मूल कर्तव्यों के बारे में आम जनों को जागरूक किया गया। इस दौरान आम जनों के द्वारा विधिक सेवाओं एवं अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन यदि प्राप्त हुआ जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके मामलों के निष्पादन हेतु संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया एवं उन्हें विधिक जागरूकता एवं सहायता प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम के दौरान जेल में बंद विचाराधीन कैदियों एवं सजावार कैदियों के मामलों पर भी विचार किया गया एवं सभी बंधुओं का डेटाबेस तैयार कर उनके मामलों के ऊपर उचित कार्यवाही करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बतलाया कि अभी तक प्रखंड स्तरीय टीमों के द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर इस दौरान कुल 250 से भी अधिक स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 13000 लोग उपस्थित हुए एवं 2,000 से अधिक लोगों को इस दौरान लाभ प्रदान किया गया।

आज सभी प्रखंड टीमों के द्वारा फाइनल डेटा कार्यालय को प्राप्त होगा तो यह आंकड़ा अधिक संख्या में बढ़ने की उम्मीद है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए उन्होंने जिला प्रशासन के पदाधिकारी गण, न्यायिक पदाधिकारी, पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, विद्वान पैनल अधिवक्ताओं, पारा लीगल वालंटियर्स, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के सभी कर्मचारियों, आम जनों, मीडिया बंधुओं, समाजसेवियों एवं एनजीओ कर्मियों को हार्दिक बधाई दी।

इस कार्यक्रम के

समापन समारोह के अवसर पर आज गिरिडीह प्रखंड के लिए गठित टीम के द्वारा भंडारीडीह गिरिडीह में जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह की ओर से रिटेनर सह रिमांड अधिवक्ता, श्री विपिन कुमार यादव फाइनल अधिवक्ता श्री मनोज कुमार सिन्हा एवं पैनल अधिवक्ता श्री गीतेश चंद्रा उपस्थित हुए इस मौके पर रिटेनर अधिवक्ता श्री विपिन यादव ने बतलाया कि सरकार की बहुत सारी ऐसी योजनाएं हैं जिसका लाभ आम व्यक्ति नहीं उठा पा रहे हैं जिसमें वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन जैसे कई समस्याओं का निदान यदि आपके द्वारा दिए गए आवेदन पर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो आप उसकी एक प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकार में दें इसके बाद उस पर तुरंत कार्यवाही होगी साथ ही जो व्यक्ति जेल में हैं और जिनके आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उन्हें भी जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मुफ्त में अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है।

अधिवक्ता गीतेश चंद्र ने यह बताया कि आज साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है जिसको लेकर के लोगों में कानून की जानकारी होनी चाहिए यदि किसी व्यक्ति को किसी भी तरह की समस्या होती है तो आप बिचौलियों के जाल में ना फंसे हैं और जिला विधिक सेवा प्राधिकार में अपनी समस्याओं से जुड़े आवेदन जरूर दें जिसमें बहुत ही जल्द कार्रवाई होगी और यह सभी कार्यवाही निःशुल्क होगी।

पैनल अधिवक्ता श्री मनोज कुमार सिन्हा के द्वारा भी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में आम लोगों को जागरुक किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष पुरुषों ने विभिन्न सरकार सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित आवेदन समर्पित किया जिस से संबंधित टीम के द्वारा उचित कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों में भेजा गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच संचालन दिलीप कुमार पीएलबी के द्वारा किया गया। अन्य कार्यकर्ता में जीलानी बानो, शालिनी प्रिया, रंजना सिन्हा, सुनीता साव, प्रदीप कुमार, संतोष कुमार , विश्वसूत्री सदस्य अजीत कुमार पप्पू ,समाजसेवी आजाद खान,परा लीगल वॉलिंटियर एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button