जम्बाद में मारपीट की घटना, परमेश्वर राय गंभीर रूप से घायल
जिले के जम्बाद क्षेत्र में मारपीट की एक गंभीर घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात तथा मंगलवार की सुबह आरोपियों ने मिलकर परमेश्वर राय पर हमला कर दिया,

जम्बाद में मारपीट की घटना, परमेश्वर राय गंभीर रूप से घायल
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : जिले के जम्बाद क्षेत्र में मारपीट की एक गंभीर घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात तथा मंगलवार की सुबह आरोपियों ने मिलकर परमेश्वर राय पर हमला कर दिया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया। इस घटना में विजय माल्हा भी घायल हुए हैं।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि टिंकू माल्हा, छोटेलाल मल्हा, गोदमा मल्हा और दीपक मल्हा ने न केवल हथियार से हमला किया, बल्कि जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए घर से निकालने की धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए पहले देर रात और फिर सुबह फिर से मारपीट की। लगातार दो बार हुई इस घटना से पीड़ित परिवार दहशत में है।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस घटना की निंदा की है और प्रशासन से न्याय दिलाने की मांग की है। फिलहाल जम्बाद का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, लेकिन पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।


