भुरकुंडा बाजार हनुमान मंदिर सह खोपडिया बाबा धर्मशाला मे 48 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ
हरे राम हरे कृष्ण से गूंज रहा है भुरकुंडा

हरे राम हरे कृष्ण से गूंज रहा है भुरकुंडा
भुरकुंडा बाजार हनुमान मंदिर सह खोपडिया बाबा धर्मशाला मे 48 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ
अखंड हरिकीर्तन करते भक्तजन
रामगढ : भुरकुंडा में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर इस वर्ष भी भुरकुंडा बाजार प्राचीन हनुमान मंदिर सह श्री खोपडिया बाबा धर्मशाला में 48 घण्टे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन हो रहा है। अखंड हरिकीर्तन का रविवार को विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ। इस दौरान क्षेत्र मे हरे राम हरे कृष्ण के भजन जयकारो से भुरकुंडा कोयलांचल गूंज रहा है। अखंड हरिकीर्तन सोमवार को भी जारी रहेगा। अखंड हरिकीर्तन का समापन मंगलवार को हवन पूर्णाहुति के साथ समापन होगा।

अखंड हरिकीर्तन मे कोयलांचल के कई जगहो से कीर्तन मंडली और भक्तजन शामिल हो रहे है। अखंड हरिकीर्तन को सफल बनाने मे पुरोहित नंदकिशोर मिश्रा यजमान बाबुलाल नायक,मंजू देवी, शम्भू साव, बृजनंदन दास बाबू भैया ,अशोक ,राजेंद्र रोशन,अभिषेक मिश्रा, भीम सिंह ,नान्हू राय, सुभाष राय ,राजेन्द्र सिंह,भोला प्रसाद गुप्ता , गुलाब मिश्रा, विनय मिश्रा, बिट्टू, अमित शर्मा , नरेश साव,किशोर कुमार संतोष मिश्रा , ओमप्रकाश गुप्ता, अजय मिश्रा, संतोष ,पवन कुमार,सचिन कुमार,पंकज,करण, किशन,साहिल,विकास आदि भक्तजन योगदान दे रहे है।
रिपोर्ट: अभिषेक मिश्रा



