Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
जमशेदपुर: रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना, 19 वर्षीय युवती ने पिता निशार खान पर लगाया यौन शोषण का आरोप
जमशेदपुर से रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। टेल्को थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती ने अपने ही पिता निशार खान पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जमशेदपुर: रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना, 19 वर्षीय युवती ने पिता निशार खान पर लगाया यौन शोषण का आरोप
जमशेदपुर : जमशेदपुर से रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। टेल्को थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती ने अपने ही पिता निशार खान पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।मिली जानकारी के अनुसार, निशार खान किराये के मकान में रहता था। युवती ने अपने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

मामले की पुष्टि करते हुए टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज कर ली गई है। युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपों की सत्यता की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



