Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जंगल में बैठकर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 8 मोबाइल और 7 सिम बरामद l

गिरिडीह पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिराजपुर जंगल में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

जंगल में बैठकर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 8 मोबाइल और 7 सिम बरामद l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिराजपुर जंगल में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र कुमार मंडल (27 वर्ष), ग्राम जुरपनिया, थाना बेंगाबाद, जिला गिरिडीह तथा फारूक अंसारी (28 वर्ष), ग्राम घाघरा, थाना मारगोमुंडा, जिला देवघर के रूप में हुई है।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी Today Delivery APK, RTO E-Challan APK, Customer Support APK, Induind Bank E APK, Hospital Appointment Booking APK सहित अन्य फर्जी मोबाइल एप्लिकेशन और नकली बैंक खातों का इस्तेमाल कर लोगों से साइबर ठगी करते थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन और 7 सिम कार्ड बरामद किए हैं। इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या-19/2026 दिनांक 4 जून 2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधियों के नेटवर्क और इनके अन्य सहयोगियों की पहचान के लिए जांच जारी है। इस कार्रवाई में साइबर थाना गिरिडीह के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

बरामदगी:
08 मोबाइल फोन
07 सिम कार्ड
छापेमारी दल में मुख्य रूप से
पु.नि. रामेश्वर भगत, साइबर थाना प्रभारी,पु.नि. पुनीत कुमार गौतम,स.अ.नि. संजय मुखियार,स.अ.नि. गजेंद्र कुमार,आरक्षी संदीप कुमार,आरक्षी भूपाल मंडल मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button