छात्रों क़े साथ मारपीट का मामला लिया राजनीतिक रंग भाजपा ने खोला मोर्चा
गिरिडीह में छात्रों द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किए जाने के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ हुई झड़प के मामले पर प्रतिपक्ष क़े नेता बाबूलाल मरांडी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

छात्रों क़े साथ मारपीट का मामला लिया राजनीतिक रंग भाजपा ने खोला मोर्चा
हेमंत सोरेन ने की लोकतंत्र की हत्या कहा बाबूलाल मरांडी ने
गिरिडीह : मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह में छात्रों द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किए जाने के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ हुई झड़प के मामले पर प्रतिपक्ष क़े नेता बाबूलाल मरांडी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पूरी घटना को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए सरकार पर छात्रों और नौजवानों के साथ गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया।

भाजपा सड़क से लेकर सदन तक छात्रों क़े साथ है. कल की घटना पूरी तरह से सुनियोजित थी जिसका प्रमाण मौजूद थे. श्री मरांडी शनिवार को परिसदन भवन में पत्रकारों से मुख़ातिब थे. मौक़े पर पार्टी क़े महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय समेत कई नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद थे. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने की जितनी कोशिश करेगी, आंदोलन उतना ही उग्र होगा। उन्होंने कहा कि हजारीबाग, रांची और गिरिडीह में छात्रों को डंडे लेकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जो बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि घटना से संबंधित वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मारपीट में कौन लोग शामिल थे।

ऐसे लोगों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कल कि घटना सुनियोजित थी. जेएमएम क़े इमरान अजीज खान नाम क़े कार्यकर्त्ता ने अपने ट्यूटर हेंडिल से मैसेज किया था इमरजेंसी कॉल है सभी कार्यकर्त्ता शुक्रवार शाम 4 बजे तक पार्टी कार्यलय पहुंचे. उन्होंने मांग किया इस मैसेज की जाँच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार का काम राज्य में अमन-चैन कायम करना है, लेकिन अगर सरकार डंडे के बल पर शांति स्थापित करने की कोशिश करेगी तो इसकी कीमत सरकार को चुकानी पड़ेगी। बाबूलाल मरांडी ने चेतावनी देते हुए कहा कि छात्रों और नौजवानों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है।

जब छात्र सड़क पर उतरेंगे, तब सरकार को भागने की जगह नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। सरकार को दमन की नीति छोड़कर छात्रों की मांगों और उनकी आवाज को गंभीरता से सुनना चाहिए।
वही इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष महानगर रंजीत राय, दिलीप वर्मा, महादेव दुबे,मुनिया देवी, चुन्नू कांत, सुनील पासवान,अशोक उपाध्याय, सुभाष चंद्र सिन्हा, विनीत सिंह, मनोज, साहू, नवीन सिन्हा, राजेश जयसवाल, सिकंदर हेंब्रम, सुरेश मंडल, सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।




