ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा दवा के दुरुपयोग के प्रति जन-जागरूकता अभियान आयोजित l
ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा समाज में दवाओं के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दवा के दुरुपयोग (Drug Abuse) एवं प्रिस्क्रिप्शन दवाओं के सही उपयोग विषय पर जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा दवा के दुरुपयोग के प्रति जन-जागरूकता अभियान आयोजित l
हजारीबाग : ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा समाज में दवाओं के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दवा के दुरुपयोग (Drug Abuse) एवं प्रिस्क्रिप्शन दवाओं के सही उपयोग विषय पर जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज के फार्मेसी छात्रों ने आम नागरिकों से संवाद करते हुए बताया कि आज भी बहुत से लोग बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाइयों का सेवन करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकता है। छात्रों ने लोगों को समझाया कि किसी भी दवा का सेवन केवल पंजीकृत चिकित्सक (Registered Medical Practitioner) की सलाह एवं वैध प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर ही करना चाहिए।
छात्रों ने बताया कि बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं का उपयोग, विशेषकर एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक, नींद की गोलियां एवं अन्य प्रिस्क्रिप्शन दवाओं का दुरुपयोग, गंभीर दुष्प्रभाव, नशे की लत तथा अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
जागरूकता अभियान के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं दवा लेने (Self-medication) से बचें, दूसरों की दवाओं का उपयोग न करें तथा हमेशा योग्य चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही दवाओं का सेवन करें।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने छात्रों के इस प्रयास की सराहना की तथा दवाओं के सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प लिया।
ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रबंधन एवं शिक्षकों ने कहा कि कॉलेज भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, ताकि समाज को स्वस्थ एवं नशामुक्त बनाने में अपना योगदान दे सके।




