छठव्रतियों के बीच सूती साड़ियां, नारियल, केला, सेव, अगरबत्ती , कपूर, सिंदूर एवं अन्य पूजा सामग्रियों का वितरण किया गया

पलामू – हर साल की भांति सेवा कार्यों में अग्रणी संस्था वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच सूती साड़ियां, नारियल, केला, सेव, अगरबत्ती , कपूर, सिंदूर एवं अन्य पूजा सामग्रियों का वितरण किया गया। सुबह से ही छठव्रतियों का तांता लगा रहा। वितरण कार्य शुरू होते ही छठव्रतियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। टीम के लोगों ने छठव्रतियों को पूजन सामग्री उपलब्ध कराई। मेदिनीनगर के दानदाताओं और अपने सहयोग से टीम वरदान हर साल छठ महापर्व में वितरण कार्य करती है। छठव्रतियों ने अपने मन मुताबिक पूजन सामग्री और सूती साड़ियां पाकर वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट का तहे दिल से आभार व्यक्त किया और आशीर्वाद दिया। संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा ने कहा कि *वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट* हर साल इस तरह के अभियान करता है और करता रहेगा।

आज इस वितरण कार्य में विवेक वर्मा, सुनील पांडे,अर्पणा पांडे, शुभम बिहारी, लक्ष्य श्रेष्ठ, सौभाग्य सृजन, सुमन, रौशनी, काजल,और रागिनी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई