Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चेन्नई के एग मोड़ स्टेशन से गायब हुए पूरण दास, 24 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

गिरिडीह जिले के पांडेडीह मगजीनिया निवासी पूरण दास के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले पूरण दास तमिलनाडु में रह रहे अपने बेटे रोहित दास के पास गए थे।

चेन्नई के एग मोड़ स्टेशन से गायब हुए पूरण दास, 24 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिले के पांडेडीह मगजीनिया निवासी पूरण दास के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले पूरण दास तमिलनाडु में रह रहे अपने बेटे रोहित दास के पास गए थे। इसी दौरान 10 सितंबर को चेन्नई के एग मोड़ स्टेशन के पास से उनके लापता होने की बात सामने आई है।

परिजनों के अनुसार, पूरण दास कुछ दिनों तक अपने बेटे के साथ रहे। इसी दौरान किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद पूरण दास वहां से निकल गए। बेटे रोहित दास ने परिजनों को फोन पर बताया कि उसने अपने पिता का टिकट कटाकर उन्हें गिरिडीह भेजने के लिए ट्रेन में बैठाया था, लेकिन एग मोड़ स्टेशन के बाद पूरण दास का कोई पता नहीं चल सका।

लापता होने के बाद उनकी तलाश की गई, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस स्टेशन में भी दर्ज कराई गई है।

इधर, गिरिडीह में पूरण दास के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी माता देवकी मसोमात ने गिरिडीह जिला प्रशासन और चेन्नई प्रशासन से पूरण दास की तलाश कर उन्हें जल्द से जल्द बरामद करने की गुहार लगाई है।

परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को पूरण दास कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिजनों को सूचित करें।
संपर्क नंबर: 8222003725
परिजनों को उम्मीद है कि प्रशासन के प्रयास और आम लोगों की मदद से जल्द ही पूरण दास का पता लगाया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button