Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

चिकित्सकों की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग

चिकित्सकों की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग

 

चिकित्सकों की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : चिकित्सकों की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर सोमवार को आईएमए के अध्यक्ष डॉ विद्याभूषण की अगुवाई में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सिविल सर्जन को सदर डीसीअस्पताल पहुंचकर सौंपा गया। आवेदन के माध्यम से आई एम ए ने राज्य के मुख्यमंत्री से क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट मैं सुधार एवं मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई। दिए गए आवेदन में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश की तर्ज पर 50 बेड तक के अस्पतालों को क्लीनिक एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में मुक्त रखा जाए ताकि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में प्राइमरी एवं सेकेंडरी लेवल के अस्पतालों का अस्तित्व बना रहे। इ

स बाबत आईएमए के अध्यक्ष डॉ विद्याभूषण ने बताया कि 5 फरवरी को रांची में आई एम ए एवं झासा की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय को 27 फरवरी की विधानसभा सत्र में पारित करने की मांग मुख्यमंत्री से की गई है। मौके पर आईएमए के सचिव झासा के अध्यक्ष सचिव मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button