चिकागो डे पर स्वामी विवेकानंद के नाम टीम पीएसएफ का स्वैच्छिक एवं एसडीपी रक्तदान अभियान।
देश के लिए गर्व का दिन. जब अमेरिका के चिकागो शहर में स्वामी विवेकानंद ने अपने सम्बोधन में कहा अमेरिका वासी मेरे भाई एवं बहनों. तो पुरा हाॅल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था।

चिकागो डे पर स्वामी विवेकानंद के नाम टीम पीएसएफ का स्वैच्छिक एवं एसडीपी रक्तदान अभियान।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर—-
देश के लिए गर्व का दिन. जब अमेरिका के चिकागो शहर में स्वामी विवेकानंद ने अपने सम्बोधन में कहा अमेरिका वासी मेरे भाई एवं बहनों. तो पुरा हाॅल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था। उस दिन भारत देश के लिए भी एक गर्व का दिन रहा। इसी दिन को यादगार बनाने स्वामी विवेकानंद जी के विचारधाराओं से प्रभावित, टीम पीएसएफ ने चलाया रक्तदान अभियान.

जिसमें उत्तम कुमार गोराई, मनोरंजन गौड़, मनोतोष घोषाल, रवि शंकर ने एसडीपी रक्तदान तो एक्सेल टेक्निकल इंस्टीट्यूट के 22 युवाओं ने रक्तदान किया।इन चार एसडीपी रक्तदान के जरिए एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में सबसे बड़ा अभियान चलाते हुए 1900 वां एसडीपी रक्तदान को पुरा कर लिया.
रक्तदान के पश्चात सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डाॅक्टर लव बहादुर सिंह, डाॅक्टर पुष्पा तिवारी, डॉक्टर निर्जला झा, तकनीशियन सुभोजित, मनोज, सुबीर, आदित्य कुमार, रवि शंकर पात्रो, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, कुमारेस हाजरा, किशोर साहू, मोहम्मद हारून रशीद।




