Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

चार घंटे में चार शतकवीर रक्तदाताओं के एसडीपी रक्तदान के जरिए आर डी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमिटी के डायमंड जुबली वर्ष को समर्पित टीम पीएसएफ का 1919 वां एसडीपी रक्तदान सम्पन्न।

प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ( टीम पीएसएफ ) ने एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अपने 1919 वें एसडीपी रक्तदान को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया

चार घंटे में चार शतकवीर रक्तदाताओं के एसडीपी रक्तदान के जरिए आर डी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमिटी के डायमंड जुबली वर्ष को समर्पित टीम पीएसएफ का 1919 वां एसडीपी रक्तदान सम्पन्न।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर—-,

प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ( टीम पीएसएफ ) ने एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अपने 1919 वें एसडीपी रक्तदान को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया. इस ऐतिहासिक अवसर को चार घंटे, चार एसडीपी एवं चार शतकवीर रक्तदाताओं के एसडीपी रक्तदान ने और भी खास बना दिया.

आज के चारों रक्तदान के साथ ही 1919 का आंकड़ा पूरा हुआ. आज रक्तदान करने वाले शतकवीर रक्तदाता कुमारेस हाजरा – 148 वीं बार, मनोरंजन गौड़ – 120 वीं बार, रवि शंकर – 115 वीं बार, उत्तम कुमार गोराई – 109 वीं बार, एसडीपी रक्तदान के जरिए पुरा किया. इन चारों समर्पित रक्तवीरों के सहयोग से टीम पीएसएफ ने एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में देश के सबसे बड़े अभियानों में से एक को नई ऊंचाई दी है.

रक्तदान के पश्चात सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह स्वरूप टेबल लैंप प्रदान कर सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉक्टर लव बहादुर सिंह, डॉक्टर पुष्पा तिवारी, डॉक्टर निर्जला झा, तकनीशियन आदित्य कुमार, चन्दन कुमार, रवि शंकर पात्रो, अरुनभो मोइत्रा, सौमिक एवं टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, मनोतोष घोषाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button