चापापुर ओसीपी में हाईवा की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत, मुआवजे की मांग पर परिचालन ठप
ईसीएल मुगमा क्षेत्र अंतर्गत चापापुर ओसीपी में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में सोनबाद पंचायत के नावाडीह गांव निवासी 18 वर्षीय मिथुन कुंभकार की मौके पर ही मौत हो गई।

चापापुर ओसीपी में हाईवा की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत, मुआवजे की मांग पर परिचालन ठप
झारखंड संवादाता : मलय गोप
निरसा : ईसीएल मुगमा क्षेत्र अंतर्गत चापापुर ओसीपी में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में सोनबाद पंचायत के नावाडीह गांव निवासी 18 वर्षीय मिथुन कुंभकार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ओसीपी में चल रहे एक हाईवा वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार मिथुन कुंभकार प्रतिदिन की तरह रात में ड्यूटी कर अपने घर सोनबाद लौट रहा था। इसी दौरान चापापुर ओसीपी में संचालित हाईवा वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही निरसा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। साथ ही निरसा थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी विक्रम आनंद एवं सीआईएसएफ अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने मृतक को उठाकर उसके परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने चापापुर ओसीपी का संपूर्ण परिचालन पूरी तरह ठप कर दिया और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने तत्काल मांग 20 लाख ₹ और उनके परिजन को नियोजन देने की मांग पर अड़े है ।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक धरना जारी रहेगा।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है, हालांकि प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।



